![राखपत और रखापत राखपत और रखापत](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjPcDM8VN0ZYQYyXd0fK0frnxSrFugCk-jh708FFVVMdg_kvEsBnp2_bKkf3Exskl5bPoQTDdZ-f9GbfzuXUt_KGe6y1KSayG26yyF-P5191rRouosJm3bwZUzk5RZBviGg-FDLaAyQ5n1h/s1600/urv.jpg)
एक बार दिल्ली दरबार में बैठे हुए बादशाह अकबर ने अपने नवरत्नों से पूछा “भई, यह बताओ सबसे बडा पट यानी शहर कौनसा हैं।” पहले नवरत्न ने कहा ‘सोनीपत’। दूसरा नवरत्न -“हुजूर, पानीपत सबसे बडा पत हैं। तीसरे नवरत्न ने लम्बी हांकी “नहीं जनाब, दलपत से बडा पत और कोई दूसरा नहीं हैं।
चौथे नवरत्न ने अपना राग अलापा “सबसे बडा पत तो दिल्लीपत यानी दिल्ली शहर हैं। बीरबल चुपचाप बैठे हुए सारी बातें सुन रहे थे। अकबर ने बीरबल से कहा तुम भी कुछ बोलो। बीरबल ने कहा “सबसे बडा पत हैं ‘राखपत’ और दूसरा बडा पत हैं ‘रखापत’।” अकबर ने पूछा “बीरबल हमने सोनीपत, पानीपत दलपत और दिल्लीपत सब पत सुन रखे हैं। पर राखपत, रखापत किस शहर के नाम हैं।
बीरबल बोले
अकबर बीरबल की बातों को सुनकर बहुत खुश हुए और उन्हें कई इनामों से नवाजा।
राज्य में कौए कितने हैं
एक दिन अकबर अपने मत्रीं बीरबल के साथ अपने महल के बाग में घूम रहे थे | अकबर बागों में उडते कौओं को देखकर कुछ सोचने लगे और बीरबल से पूछा, “क्यों बीरबल, हमारे राज्य में कितने कौए होंगे”?
बीरबल ने कुछ देर अंगुलियों पर कुछ हिसाब लगाया और बोले,”हुज़ूर, हमारे राज्य में कुल मिलाकर 95, 463 कौए हैं”| तुम इतना विश्वास से कैसे कह सकते हो? हुज़ूर, “आप खुद गिन लिजीये, बीरबल बोले”| अकबर को कुछ इसी प्रकार के जवाब का अंदेशा था| उन्होंने ने पूछा,”बीरबल, यदि इससे कम हुए तो”? तो इसका मतलब है कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने दूसरे राज्यों में गये हैं| और यदि ज्यादा हुए तो? तो इसका मतलब यह हैं हु़जूर कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने हमारे राज्य में आये हैं बीरबल ने मुस्कुरा कर जवाबदिया|
अकबर एक बार फिर मुस्कुरा कर रह गये|
![Print Friendly and PDF](http://cdn.printfriendly.com/buttons/printfriendly-pdf-email-button.png)